रविवार, 14 अक्टूबर 2007

हिंदी अनुवादक-पत्रकार

साथियों मैं पहले पेशे से पत्रकार था लेकिन अब अनुवादक के रूप में सक्रिय हूं। मैं अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद कार्य करता हूं। लगभग हर प्रकार का।
रोजी-रोटी से जुड़े सवालों के अलावा मेरी दिलचस्‍पी के दायरे में थिएटर और देशाटन भी आता है। तरह-तरह के शाकाहारी व्‍यंजनों का शौकीन तो हूं ही। खुद भी प्रयोग करने की इच्‍छा रखता हूं ताकि नये-नये व्‍यंजन बनाना सीखा जाये।
अभी बस इतना ही।